सीधे मुख्य कंटेंट पर जाएँ
लॉग इन करें
Instagram का लोगो

बनाएँ, शेयर करें और कनेक्ट करें.

अभी डाउनलोड करें.

App Store से Instagram डाउनलोड करेंGoogle Play से Instagram डाउनलोड करें
हमारी स्टोरी
फ़ीचर्स
सुरक्षा
न्यूज़
Meta ↗
ग्लोब का आइकन
English (US)
Instagram का आइकनFacebook का आइकनThreads का आइकनYouTube का आइकनTwitter/X आइकनLinkedIn का आइकन
API
प्राइवेसी
शर्तें
साइटमैप
#अनाउंसमेंट
#सुरक्षा

अब करोड़ों टीनएजर बच्चे, टीनएजर अकाउंट के साथ जुड़ चुके हैं. साथ ही, हम स्कूलों और शिक्षकों को और भी ज़्यादा मज़बूत सपोर्ट दे रहे हैं

Facebook का आइकन
'कॉपी करें' आइकन
ईमेल का आइकनTwitter/X आइकनLinkedIn का आइकन
पोस्ट करने की तारीख

इस ब्लॉग की अहम बातें

हमने Instagram, Facebook और Messenger पर करोड़ों टीनएजर बच्चों को टीनएजर अकाउंट में शामिल किया है और अब हम इन अकाउंट को दुनिया भर के टीनएजर बच्चों तक Facebook और Messenger पर भी पहुँचा रहे हैं.
हम स्कूल पार्टनरशिप प्रोग्राम लॉन्च कर रहे हैं, ताकि बच्चे धमकाना जैसी समस्याओं को सीधे हमारे साथ शेयर कर सकें और ज़रूरी कदम तुरंत उठाए जा सके.
हम अपने ऑनलाइन सेफ़्टी पाठ्यक्रम की पहुँच और बढ़ा रहे हैं, ताकि मिडिल स्कूल के छात्र ऑनलाइन सुरक्षित रहने का तरीका सीख सकें. साथ ही वे यह भी सीख सकें कि स्कैम और अन्य तरह के शोषण को पहचानने और बचने के क्या तरीके हैं.
एक साल पहले हमने, टीनएजर अकाउंट की सुविधा पेश की है.
– यह सुविधा हमारे ऐप्स पर टीनएजर बच्चों की सुरक्षा पक्का करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ. आज तक, हमने Instagram, Facebook और Messenger पर करोड़ों टीनएजर बच्चों को टीनएजर अकाउंट में शामिल किया है. टीनएजर अकाउंट पहले ही Instagram पर दुनिया भर में उपलब्ध हैं और आज से ये Facebook और Messenger पर भी सभी टीनएजर बच्चों के लिए उपलब्ध है. टीनएजर अकाउंट की सुरक्षा के उपाय खासतौर पर माता-पिता की अहम चिंताओं को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किए गए हैं, ताकि वे यह कंट्रोल कर सकें कि उनके टीनएजर बच्चे ऑनलाइन किससे बात कर रहे हैं और क्या कंटेंट देख रहे हैं. साथ ही, इसे इसलिए भी बनाया गया है, ताकि माता-पिता यह देख सकें कि उनके बच्चे सोशल मीडिया पर अपने समय का सही से उपयोग कर रहे हैं. हालाँकि, अभी भी बहुत कुछ किया जाना बाकी है, लेकिन हमें यह देखकर प्रोत्साहन मिलता है कि टीनएजर अकाउंट के आने के बाद से माता-पिता अपने टीनएजर बच्चे के ऑनलाइन अनुभवों को लेकर ज्यादा निश्चिंत हो गए हैं.
.
Instagram UI screen prompting an introduction to Teen Accounts
Examples Instagram UI screens showcasing teen safety features
Messenger UI screen prompting an introduction to Teen Accounts
Examples Messenger UI screens showcasing teen safety features
हम चाहते हैं कि सभी माता-पिता अपने टीनएजर बच्चे के सोशल मीडिया का उपयोग करने पर खुश हों. हम जानते हैं कि टीनएजर बच्चे, Instagram जैसे ऐप्स का उपयोग दोस्तों से जुड़ने और अपनी रुचियों की पहचान करने के लिए करते है और उन्हें यह करते समय असुरक्षित या अनुचित अनुभवों का डर नहीं होना चाहिए. टीनएजर अकाउंट को इसलिए बनाया गया है, ताकि माता-पिता निश्चिंत हो सकें. हमने इस सुविधा को Instagram पर साल भर पहले लॉन्च किया था. इसके तहत हमने इन अकाउंट में टीनएजर बच्चों पर Live जाने में प्रतिबंध लगाए हैं, DM पर ज़्यादा प्रतिबंध लगाए हैं और हमने लोगों को उनकी उम्र के हिसाब से अनुभव देने की अपनी क्षमताओं में सुधार किया है. माता-पिता को सपोर्ट करना और टीनएजर बच्चों को हमारे ऐप्स सुरक्षित रूप से उपयोग करने में मदद करना हमारी ज़िम्मेदारी है, जिसे हम गंभीरता से लेते हैं.
Adam Mosseri, Head of Instagram
UI screen of notification for parents showcasing how Teen Accounts protect their teens
Example UI screens showcasing teen safety features

स्कूलों और शिक्षकों के लिए अलावा माता-पिता के लिए ज़्यादा सपोर्ट

हम टीनएजर बच्चों को इनबिल्ट सुरक्षा देने और माता-पिता को उनके टीनएजर बच्चों के अनुभव सीधे तरह से कंट्रोल करने के तरीके देने पर ध्यान दे रहे हैं. हालाँकि हम यह भी समझते हैं कि टीनएजर बच्चों को सुरक्षित रखने में कई लोगों की अहम भूमिका है, जिसमें उनके शिक्षक और उनका स्कूल भी शामिल हैं. आज हम अमेरिका के सभी मिडिल और हाई स्कूलों के लिए स्कूल पार्टनरशिप प्रोग्राम
लॉन्च कर रहे हैं. इंटरनेशनल सोसाइटी फ़ॉर टेक्नोलॉजी इन एजुकेशन और एसोसिएशन फ़ॉर सुपरविज़न एंड करिकुलम डेवलपमेंट (ISTE+ASCD) के सहयोग से बना यह प्रोग्राम शिक्षकों को धमकाने जैसी सुरक्षा चिंताओं को सीधे हमारे पास रिपोर्ट करने में मदद करता है, ताकि हम तेज़ी से मामले की जाँच कर सकें. इसका मतलब है कि स्कूल Instagram पर ऐसे कंटेंट या अकाउंट की रिपोर्ट कर सकते हैं, जो हमारे कम्युनिटी स्टैंडर्ड का उल्लंघन कर सकते हैं और हम इसे प्राथमिकता देते हुए 48 घंटे के अंदर इसका समाधान करने की कोशिश करते हैं.
Instagram UI screen introducing general school resources features
Example Instagram UI screens showcasing features such as 'Educational resources' and 'How reporting works'
पिछले एक साल में हमने इस प्रोग्राम को परीक्षण के रूप में सफलतापूर्वक लागू किया है और अप्रैल में स्कूलों के शामिल होने के लिए वेटलिस्ट खोली. इस प्रोग्राम ने हमें शिक्षकों की ऑनलाइन सुरक्षा संबंधी चिंताओं पर तेज़ी से जवाब देने में मदद की है और हमें इसमें शामिल स्कूलों से सकारात्मक प्रतिक्रियाएँ मिली हैं.
अब अमेरिका के सभी मिडिल और हाई स्कूल about.instagram.com/community/educators
पर जाकर या अपनी Instagram सेटिंग में अकाउंट के प्रकार और टूल्स बिज़नेस और कंट्रोल विकल्प चुनकर सीधे स्कूल पार्टनरशिप प्रोग्राम में साइन अप कर सकते हैं. आपको चरण दर चरण निर्देश यहाँ
.
मिल जाएँगे
जो स्कूल Instagram पर स्कूल पार्टनर बनने के लिए साइन अप करते हैं, उनकी रिपोर्ट को प्राथमिकता दी जाती है, उनकी स्कूल कम्युनिटी को सोशल मीडिया नेविगेट करने में मदद करने वाले शैक्षिक संसाधन की एक्सेस मिलती है और उनके Instagram प्रोफ़ाइल पर एक बैनर भी लगाया जाता है, ताकि माता-पिता और छात्र को यह पता लग सके कि वे आधिकारिक Instagram पार्टनर है.
Instagram के साथ पार्टनरशिप करना हमारे छात्रों और हमारी कम्युनिटी को ऑनलाइन सुरक्षित रखने में बेहद मददगार रहा है. मैं और बेहतर तरीके से एक्टिविटी को ट्रैक कर पाया और मुझे ऑनलाइन अनुचित व्यवहार की रिपोर्ट पर तेज़ी से समाधान मिले. मैं चार साल से प्रिंसिपल के रूप में काम कर रहा हूँ और मुझ पर 700 से ज़्यादा छात्रों की ज़िम्मेदारी है. मैं इस बात पर ज़ोर देना चाहता हूँ कि इस बदलती दुनिया में बच्चों को सुरक्षित रखने के नए तरीकों का महत्व कितना ज़रूरी है. मैं इस बात को लेकर उत्साहित हूँ कि ज़्यादा स्कूल को ऐसा करने का मौका मिलेगा. मुझे उम्मीद है कि अन्य टेक्नोलॉजी प्लेटफ़ॉर्म भी स्कूलों पर ज़्यादा भरोसा करेंगे और हानिकारक पोस्ट को हटाने में सहयोग करेंगे.
Justin Ponzio, Principal, Buchser Middle School
UI screens introducing users to the School Partnership Program with Instagram

ऑनलाइन सेफ़्टी पाठ्यक्रम के माध्यम से एक मिलियन मिडिल स्कूल के छात्रों तक पहुँचना

इस साल की शुरुआत में, हमने घोषणा की थी कि हमने Childhelp के साथ पार्टनरशिप की है
ताकि मिडिल स्कूल के छात्रों के लिए विशेष रूप से पहली बार तैयार किया गया ऑनलाइन सेफ़्टी पाठ्यक्रम बनाया जा सके.
इस पाठ्यक्रम के लिए साइन अप करने वाले शिक्षक हमें बता रहे हैं कि उनका अनुमान है कि वे आने वाले साल में अमेरिका में लगभग 5,50,000 मिडिल स्कूल के छात्रों तक पहुँचेंगे और उनका लक्ष्य एक मिलियन छात्रों तक पहुँचने का है.
इस पाठ्यक्रम को बच्चों की सुरक्षा विशेषज्ञों के सहयोग से तैयार किया गया है और यह मिडिल स्कूल के छात्रों को ऑनलाइन सुरक्षित रहने का तरीका सिखाता है, जिसमें ऑनलाइन शोषण के संभावित संकेतों को पहचानना और अगर वे या उनके किसी जानकार को मदद की ज़रूरत हो तो क्या करना चाहिए, शामिल है. इस पाठ्यक्रम को पूरी तरह से Meta द्वारा फ़ंड किया गया है और सभी के लिए मुफ़्त में उपलब्ध है और इसमें माता-पिता और शिक्षकों के लिए ज़रूरी सभी रिसोर्स शामिल हैं. इसमें ट्रेनर से जुड़ी विस्तृत ट्रेनिंग से लेकर पूरी तरह से पहले से तैयार किए गए लेसन, जिसमें इंटरैक्टिव एक्टिविटी और वीडियो शामिल हैं.
हम यह भी जानते हैं कि कभी-कभी मिडिल स्कूल के छात्र इन विषयों पर अपने उम्र के करीब लोगों के साथ चर्चा करना पसंद करते हैं. इसी कारण से हमने LifeSmarts की टीम के साथ पार्टनरशिप की, जिन्होंने पाठ्यक्रम को इस तरह तैयार किया है कि हाई स्कूल के छात्र इसे अपने से छोटे साथियों को सिखा सकें और उन्हें सशक्त बना सकें. पाठ्यक्रम का यह नया पीयर-लीड वर्ज़न अब उपलब्ध है
.
UI screen showcasing Childhelp website hero
UI screens showcasing Childhelp website content
माता-पिता का सहयोग करने और टीनएजर बच्चों की सुरक्षा पक्का करने की हमारी प्रतिबद्धता के तहत, हम लगातार अपने ऐप्स पर टीनएजर बच्चों को सुरक्षित रखने के नए तरीकों पर काम कर रहे हैं और जल्द ही हम और अपडेट आपसे शेयर करेंगे.
संबंधित लेख

और अनाउंसमेंट देखें

#अनाउंसमेंट
चार्ली एक्ससी, काइली जेनर, ऐडन ज़मीरी पॉडकास्ट पर | Instagram के बारे में जानकारी

#सुझाव और तरकीबें
#प्रोडक्ट
Instagram स्टिकर के आइडिया और सबसे अच्छे स्टिकर ढूँढने के लिए सुझाव

#प्रोडक्ट
#अनाउंसमेंट
पेश है टीवी के लिए Instagram: Reels देखें | Instagram के बारे में जानकारी