सीधे मुख्य कंटेंट पर जाएँ
लॉग इन करें
Instagram का लोगो
#सुझाव और तरकीबें
#प्रोडक्ट

Instagram नोट्स में महारत हासिल करना: क्रिएटिव तरीके से शेयर करने के लिए सुझाव

Facebook का आइकन
'कॉपी करें' आइकन
ईमेल का आइकनTwitter/X आइकनLinkedIn का आइकन
पोस्ट करने की तारीख

इस ब्लॉग की अहम बातें

Instagram नोट्स की दुनिया का हिस्सा बनें, जहाँ आप अपनी क्रिएटिविटी दिखा सकते हैं और अपने दोस्तों से कनेक्ट कर सकते हैं. यह देखने के लिए सेक्शन पर जाएँ कि आप नोट्स का क्रिएटिव तरीके से कैसे उपयोग कर सकते हैं:
• Instagram नोट्स के ज़रिए अपनी बात कहें
• क्रिएटिव प्रॉम्प्ट के ज़रिए अपनी क्रिएटिविटी दिखाएँ और लोगों की नज़रों में आएँ
• नोट्स पर अब Spotify सुनें
• Instagram नोट्स का ज़्यादा से ज़्यादा फ़ायदा उठाने के लिए तरकीबें
Instagram नोट्स के ज़रिए, आप सीधे अपने DM में छोटे लेकिन असरदार मैसेज तुरंत शेयर कर सकते हैं. चाहे आप अपनी रोज़मर्रा की ज़िंदगी की एक झलक दिखाना चाहते हों, अपने छोटे बिज़नेस को प्रमोट करना चाहते हों या दोस्तों के साथ चैट करना चाहते हों, अपने कंटेंट को और भी दिलचस्प बनाने और अपनी ऑडियंस को एंगेज रखने के लिए नोट्स एक बेहतरीन ज़रिया है.

Instagram नोट्स के ज़रिए अपनी बात कहें

Instagram नोट्स फ़ीचर की मदद से आप मज़ेदार और आसान तरीके से अपने फ़ॉलोअर्स से कनेक्ट कर सकते हैं. आप सीधे अपने कॉमन फ़ॉलोअर्स या खास दोस्तों की लिस्ट को छोटे मैसेज भेज सकते हैं. इससे तुरंत अपडेट शेयर करना, सवाल पूछना या बिना किसी दबाव के अपने दोस्तों के साथ कनेक्शन बनाना आसान हो जाता है. स्टोरीज़ जो कि पूरी तरह से विज़ुअल के बारे में होती हैं, उनके विपरीत नोट्स छोटी और प्यारी बातचीत पर आधारित है. अपने फ़ॉलोअर्स को अपने साथ एंगेज रखने के लिए 'आज अच्छा महसूस हो रहा है!' जैसे मैसेज या 'वह कौन-सी किताब है जिसे आप पूरा पढ़े बिना नहीं रख सकते?' जैसे सवालों के बारे में सोचें.
Instagram पर नोट बनाने के लिए:
• अपने DM के सबसे ऊपर अपनी प्रोफ़ाइल फ़ोटो पर जाएँ जहाँ आपको “नोट लिखें” विकल्प या + आइकन दिखाई देगा.
• नोट लिखना शुरू करने के लिए अपनी प्रोफ़ाइल फ़ोटो या + पर टैप करें.
• अपना मैसेज लिखें (अधिकतम 60 कैरेक्टर, सिर्फ़ टेक्स्ट और इमोजी).
• चुनें कि आपका नोट कौन देख सकता है: आपके कॉमन फ़ॉलोअर या खास दोस्तों की लिस्ट.
• अपना नोट पोस्ट करने के लिए “शेयर करें” पर टैप करें!
आपके नोट्स आपके दोस्तों के DM में 24 घंटों के लिए सबसे ऊपर दिखाई देंगे. आपके दोस्त आपके नोट का जवाब दे सकते हैं और उनके जवाब आपके इनबॉक्स में डायरेक्ट मैसेज के रूप में दिखाई देंगे. आप अपने नोट पर टैप करके और डिलीट करने का विकल्प चुनकर किसी भी समय अपना नोट डिलीट भी कर सकते हैं.
Instagram नोट्स कम्युनिटी बनाने और अपने असली व्यक्तित्व को सबके सामने लाने के बारे में है.

क्रिएटिविटी दिखाएँ और क्रिएटिव प्रॉम्प्ट के ज़रिए लोगों की नज़रों में आएँ

IG नोट्स का उपयोग करके अपने फ़ॉलोअर्स के साथ एंगेजमेंट बढ़ाने के कई स्मार्ट तरीके हैं. यहाँ कुछ आइडिया दिए गए हैं:
1. अपने दोस्तों से सवाल पूछें
आप अपने फ़ॉलोअर्स के साथ एंगेज होने के लिए और उन्हें जवाब देने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु मज़ेदार सवाल पूछ सकते हैं, पोल चला सकते हैं या “मुझसे कुछ भी पूछें” प्रॉम्प्ट शेयर कर सकते हैं.
2. अपने फ़ॉलोअर्स को प्रेरित और प्रोत्साहित करने के लिए रोज़ के मोटिवेशन शेयर करें
अपने दोस्तों के साथ ज़्यादा निजी चीज़ें शेयर करें, ताकि उन्हें आपके रोज़मर्रा के विचारों के बारे में गहराई से जानकारी मिल सके. दूसरों को प्रेरित करने के लिए रोज़ सकारात्मक बातें शेयर करें या ऐसे कोट शेयर करें जो आपको पसंद हों. इमोजी आपके नोट को आकर्षक बना सकते हैं और इनकी मदद से आप अपना मूड या मैसेज आसानी से व्यक्त कर सकते हैं.
3. अपनी पसंदीदा सेलिब्रिटी, मूवी, म्यूज़िक के बोल या किताब को कोट करें!
अपनी पसंदीदा फ़िल्मों या किताबों के यादगार डायलॉग शेयर करें और फ़ैन्स के बीच बातचीत को बढ़ावा दें. 'अनंत तक और उसके भी आगे!' या 'सपनों में खोया रहना काम नहीं आता' जैसी लाइनों के बारे में सोचें. ट्रिविया या चुटकुलों के साथ इसे मज़ेदार रखें, जैसे कि 'साइकिल क्यों गिर गई? क्योंकि वह ज़्यादा थक (two-tired को मज़ाकिया अंदाज़ में पेश किया गया) गई थी!' अपने फ़ॉलोअर्स को पहेलियों के ज़रिए चुनौती दें और मज़ेदार चैलेंज करें.
अपने Instagram नोट्स में इन आइडिया का उपयोग करने से रोमांचक माहौल बन सकता है और अपने फ़ॉलोअर्स के साथ कनेक्शन मज़बूत हो सकता है. अपनी क्रिएटिविटी को सबके सामने लाएँ!

नोट्स पर Spotify में अभी क्या सुन रहे हैं

अगर आप अपने दोस्तों के साथ म्यूज़िक के सुझाव शेयर करना चाहते हैं, तो हमने अब आपके IG नोट्स में Spotify को शामिल कर दिया है. आप अपने Spotify अकाउंट को Instagram से लिंक कर सकते हैं और रियल टाइम में सीधे अपने नोट्स पर शेयर कर सकते हैं कि आप क्या सुन रहे हैं.
Spotify से म्यूज़िक शेयर करने के लिए:
• अपने Instagram DM में नोट लिखें.
• म्यूज़िक आइकन (🎵) पर टैप करें.
• पूछे जाने पर अपने Spotify अकाउंट को लिंक करें.
• म्यूज़िक चलने के दौरान “Spotify से शेयर करें”.
• कैप्शन जोड़ें (यह वैकल्पिक है) और शेयर करें!
आपका नोट अपने आप अपडेट हो जाएगा और Spotify पर चल रहा गाना दिखने लगेगा. अगर आप गाना सुनना बंद कर देते हैं, तो अगली बार गाना चलाने पर यह 30 मिनट के अंदर अपडेट हो जाएगा. इसके अलावा, कुछ खास पल भी होते हैं, जहाँ Spotify पर कुछ कलाकारों को सुनने से नोट्स में यूनिक इफ़ेक्ट शुरू हो जाते हैं.
यह अपनी पसंद के गाने शेयर करने और उन दोस्तों के साथ चैट करने का डायनेमिक और रियल-टाइम तरीका है, जिनकी पसंद आपके जैसी हो सकती है!

Instagram नोट्स का ज़्यादा से ज़्यादा फ़ायदा उठाने के लिए तरकीबें

सार्थक बातचीत शुरू करने, ट्रेंडिंग विषयों पर अपने विचार शेयर करने और अपने फ़ॉलोअर्स को उनके विचार शेयर करने के लिए आमंत्रित करने के लिए नोट्स का उपयोग करें. इससे कम्युनिटी का माहौल बना रहता है और सोच-समझकर की जाने वाली बातचीत को बढ़ावा मिलता है.
याद रखें कि इसे छोटा और सटीक रखें. आपके पास सिर्फ़ 60 कैरेक्टर हैं, इसलिए हर शब्द (और इमोजी) को सार्थक बनाएँ. नोट्स 24 घंटे बाद गायब हो जाते हैं, इसलिए अपने दोस्तों के साथ समय पर अपडेट, रिमाइंडर या रोज़ के चेक इन के लिए उनका उपयोग करें.
लोगों को जवाब देने के लिए प्रोत्साहित करें और अपने नोट्स के ज़रिए प्रामाणिक बने रहें. आप अपने नोट को किसी सवाल या कॉल-टू-एक्शन से समाप्त कर सकते हैं, ताकि आपके दोस्तों को DM करने के लिए आमंत्रित किया जा सके. अपने असली विचार, भावनाएँ या पलों को शेयर करें – प्रामाणिकता से मज़बूत कनेक्शन बनाने में मदद मिलती है!
बातचीत को बढ़ावा दें, सवाल और पोल करें और मज़ेदार चैलेंज बनाएँ, ताकि आपके दोस्तों के दिल और दिमाग पर आपकी छाप छूटी रहे. खुद को वैसा ही दिखाएँ जैसे आप हैं, अपना दिल खोलकर बात करें और अपनी कम्युनिटी को आगे बढ़ते हुए देखें!
Instagram नोट्स फ़ीचर का उपयोग करने से जुड़ी और मदद पाने के लिए, हेल्प सेंटर
पर जाएँ.
संबंधित लेख

और अनाउंसमेंट देखें

बनाएँ, शेयर करें और कनेक्ट करें.

अभी डाउनलोड करें.

App Store से Instagram डाउनलोड करेंGoogle Play से Instagram डाउनलोड करें
हमारी स्टोरी
फ़ीचर्स
सुरक्षा
न्यूज़
Meta ↗
ग्लोब का आइकन
English (US)
Instagram का आइकनFacebook का आइकनThreads का आइकनYouTube का आइकनTwitter/X आइकनLinkedIn का आइकन
API
प्राइवेसी
शर्तें
साइटमैप