आज, हम लाइव रूम फ़ीचर पेश कर रहे हैं, जो आपको ज़्यादा से ज़्यादा तीन लोगों के साथ Instagram पर लाइव जाने की सुविधा देता है. पहले आप एक स्ट्रीम में सिर्फ़ एक व्यक्ति के साथ लाइव जा सकते थे, लेकिन अब आप अपने लाइव ब्रॉडकास्ट में इनकी संख्या “दोगुनी” कर सकते हैं.

हमें उम्मीद है कि Live को दोगुना करने से और अधिक क्रिएटिव अवसर खुलेंगे — जैसे कि टॉक शो शुरू करना, जैम सेशन होस्ट करना या अन्य कलाकारों के साथ मिलकर कुछ नया बनाना, अपने फ़ॉलोअर्स के साथ और ज़्यादा आकर्षक सवाल-जवाब सेशन या ट्यूटोरियल होस्ट करना या बस अपने और दोस्तों के साथ हैंग आउट करना.
लाइव रूम क्रिएटर्स को बिज़नेस बनाने और पैसे कमाने के और भी ज़्यादा तरीके देता है. हमने हाल ही में अनाउंसमेंट की है कि लाइव दर्शक अपने पसंदीदा क्रिएटर्स के लिए बैज खरीदकर अपना प्यार ज़ाहिर कर सकते हैं. लाइव रूम के ज़रिए, दर्शक होस्ट के लिए बैज खरीद सकते हैं और शॉपिंग व लाइव फ़ंडरेज़र जैसे अन्य इंटरैक्टिव फ़ीचर का उपयोग कर सकते हैं. हम ऐसे और भी इंटरैक्टिव टूल्स को एक्सप्लोर कर रहे हैं, जैसे कि मॉडरेटर कंट्रोल और ऑडियो फ़ीचर्स ऑफ़र करना. ये फ़ीचर्स आने वाले महीनों में उपयोग के लिए उपलब्ध हो जाएँगे.
COVID-19 संकट की शुरुआत के बाद से, हमने Instagram पर लोगों को अलग-अलग तरीकों से Live को अपनाते हुए देखा है. पिछले साल के Live में कुछ खास पल हुए हैं, जिनमें विज्ञान और COVID-19 से जुड़ी गाइडलाइन से जुड़ी जानकारी वाली चर्चा, सेलिब्रिटी के साथ खास मुलाकात और रिकॉर्ड तोड़ने वाले रैप बैटल शामिल हैं. सभी तरह के क्रिएटर्स – फ़िटनेस ट्रेनर से लेकर म्यूज़िशियन, ब्यूटी ब्लॉगर, शेफ़ और एक्टिविस्ट तक, सभी ने मोमेंट बनाने और लोगों को एक साथ लाने के लिए Live पर भरोसा किया, ताकि वे क्रिएटिव तरीकों से अपनी कम्युनिटी तक पहुँच सकें. हम यह देखने के लिए बहुत उत्सुक हैं कि इस सबसे ज़्यादा रिक्वेस्ट किए गए अपडेट से और क्या क्रिएटिविटी सामने आती है.

लाइव रूम शुरू करने के लिए – बाईं ओर स्वाइप करें और Live कैमरे का विकल्प चुनें. फिर, एक टाइटल लिखें और अपने मेहमानों को जोड़ने के लिए रूम के आइकन पर टैप करें. आपको ऐसे लोग दिखाई देंगे, जिन्होंने आपके साथ लाइव जाने के लिए रिक्वेस्ट की है. आप मेहमान जोड़ने के लिए उन्हें सर्च भी कर सकते हैं. जब आप लाइव रूम शुरू करते हैं, तो मेहमानों को जोड़ते समय आप स्क्रीन पर सबसे ऊपर दिखाई देते हैं. ब्रॉडकास्टर के तौर पर, आप एक साथ तीन मेहमान जोड़ सकते हैं या एक-एक करके भी इन्हें जोड़ सकते हैं (उदाहरण के लिए, आप दो मेहमानों के साथ शुरुआत कर सकते हैं और बाद में सरप्राइज़ के तौर पर तीसरे मेहमान को जोड़ सकते हैं! 🥳) कई मेहमानों के साथ लाइव जाना, अपनी पहुँच बढ़ाने का एक शानदार तरीका है, क्योंकि इस तरह मेहमानों के फ़ॉलोअर को इसके बारे में जानकारी दी जा सकती है.
— एंजेलिका वांडू, मीडिया कंपनी की फ़ाउंडर @theshaderoom

हम चाहते हैं कि Instagram क्रिएटर्स के लिए अपनी ऑडियंस और एक-दूसरे के साथ सार्थक बातचीत करने का सबसे अच्छा प्लेटफ़ॉर्म बने और हमने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह नया अपडेट डिज़ाइन किया है. जिन लोगों को लाइव रूम में किसी भी एक्टिव मेंबर ने ब्लॉक किया है, वे Live में शामिल नहीं हो पाएँगे. वे मेहमान भी लाइव रूम में शामिल नहीं हो पाएँगे जिनकी लाइव एक्सेस हमारी कम्युनिटी गाइडलाइन का उल्लंघन करने की वजह से कैंसल कर दी गई है. Live होस्ट के लिए फ़िलहाल उपलब्ध फ़ीचर, जैसे कि कमेंट की रिपोर्ट करने और उन्हें ब्लॉक करने की सुविधा और कमेंट फ़िल्टर लगाने की सुविधा Live रूम के होस्ट के लिए भी उपलब्ध होगी.
यह अपडेट क्रिएटर्स को उनकी ऑडियंस तक पहुँचने और उनसे इंटरैक्ट करने के और तरीके देने की दिशा में एक और कदम आगे बढ़ाने का प्रयास है. लाइव रूम की सुविधा जल्द ही दुनिया भर में Instagram पर सभी के लिए उपलब्ध होगी.
संबंधित आर्टिकल्स