आपने ध्यान दिया होगा कि हम कुछ समय से Instagram पर लाइक की संख्या को छिपाने का टेस्ट कर रहे हैं. आज हम अनाउंस कर रहे हैं कि Instagram और Facebook पर सभी के पास अब अपने पब्लिक लाइक की संख्या छिपाने का विकल्प होगा, ताकि वे यह तय कर सकें कि उन्हें क्या करना है.
हमने लाइक की संख्या छिपाने का टेस्ट किया, ताकि यह देखा जा सके कि इससे Instagram पर लोगों के अनुभव पर दबाव कम होता है या नहीं. लोगों और एक्सपर्ट्स से हमें पता चला कि कुछ लोगों के लिए लाइक की संख्या न दिखना फ़ायदेमंद था और कुछ लोगों को इससे परेशानी हुई. खास तौर पर इसलिए कि लोग लाइक की संख्या से यह समझ पाते हैं कि क्या ट्रेंडिंग या लोकप्रिय है, इसलिए हम आपको यह चुनने का विकल्प दे रहे हैं.
हम लोगों को उनके अनुभव पर कंट्रोल देने के और तरीके ढूँढ रहे हैं. यही वजह है कि हमने लोगों को अपने DM से आपत्तिजनक कंटेंट फ़िल्टर करने की सुविधा देने के लिए नए टूल का अनाउंसमेंट किया किया और Facebook की न्यूज़ फ़ीड पर लोगों को यह कंट्रोल करने के तरीके (जैसे फ़ीड फ़िल्टर बार) दिए कि वे क्या देखें और क्या शेयर करें, फ़ेवरेट फ़ीड व कौन कमेंट कर सकते है चुनें.
आज से, हम आपको अपनी फ़ीड की सभी पोस्ट से लाइक की संख्या छिपाने का विकल्प दे रहे हैं. आपके पास अपनी पोस्ट पर मिले लाइक की संख्या को छिपाने का विकल्प भी होगा, ताकि अन्य लोग यह न देख पाएँ कि आपकी पोस्ट पर कितने लाइक मिले हैं. इस तरह, अगर आप चाहें, तो पोस्ट को कितने लाइक मिले हैं, इस बात के बजाय आप शेयर की जा रही फ़ोटो और वीडियो पर ध्यान दे सकते हैं.

आप सेटिंग में नए पोस्ट सेक्शन पर जाकर अन्य लोगों की पोस्ट पर मिले लाइक की संख्या छिपा सकते हैं. यह कंट्रोल आपकी फ़ीड में मौजूद सभी पोस्ट पर लागू होता है.

हर व्यक्ति अपने Instagram अनुभव से अलग-अलग चीज़ें चाहता है और लोगों की ज़रूरतें समय के साथ बदलती रहती हैं. हम इस बात को बेहतर तरीके से समझने के लिए थर्ड पार्टी एक्सपर्ट के साथ मिलकर काम कर रहे हैं कि लोगों को सशक्त कैसे बनाया जाए, खुद के प्रति जागरूकता कैसे बढ़ाई जाए और Instagram पर ज़्यादा सकारात्मक अनुभव कैसे दिया जाए.
इन प्रयासों के तहत, हमने The Jed Foundation और बनी माइकल (@bunnymichael) व स्कायलर बेलर (@pinkmantaray) जैसे क्रिएटर्स के साथ मिलकर एक नई Instagram Guide तैयार की है, जो ऑनलाइन दबाव को मैनेज करने के बारे में सलाह देती है.
हम Instagram पर लोगों के अनुभव के बारे में और एक्सटर्नल रिसर्च को भी फ़ंड कर रहे हैं और हम अपनी कम्युनिटी को सपोर्ट करने के लिए अपनी पॉलिसी और प्रोडक्ट को बेहतर कैसे बना सकते हैं. फ़िलहाल हम दुनिया भर के शिक्षाविदों और गैर-लाभकारी संगठनों से रिसर्च प्रपोज़ल की माँग कर रहे हैं. अगर आप दिलचस्पी रखते हैं, तो आप सबमिट करने के तरीके के बारे में और जानकारी यहाँ पा सकते हैं.
लोगों का लाइक की संख्या देखने का तरीका बदलना एक बड़ा बदलाव है. हम लोगों को ज़्यादा विकल्प देने के नए तरीकों पर काम करना जारी रखेंगे, ताकि वे हमारे ऐप पर बिताए गए समय से अच्छा महसूस करें.
संबंधित आर्टिकल्स