Instagram शॉप: एक ही जगह पर अपने पसंदीदा प्रोडक्ट खोजें और खरीदें

30 जुलाई, 2020

आज हम Instagram शॉप पेश कर रहे हैं, जो एक्सप्लोर में एक नई डेस्टिनेशन है जिससे ब्रांड और क्रिएटर से खरीदारी करना आसान हो जाता है. एक ही जगह पर नए ट्रेंड के बारे में जानें और पर्सनलाइज़ किए गए सुझाव पाएँ, ताकि आप अपनी पसंद के प्रोडक्ट ब्राउज़ कर सकें और उन्हें खरीद सकें.

कलेक्शन कैटेगरी और Instagram शॉप में चुनने के लिए ब्रांड दिखाने वाले उदाहरण.

Instagram शॉप में उन अकाउंट के आधार पर ब्रांड और क्रिएटर के नए कलेक्शन व प्रोडक्ट होंगे, जिन्हें आप फ़ॉलो करते हैं और जो बिज़नेस Instagram शॉपिंग का उपयोग करते हैं. इस साल के आखिर में, हम नेविगेशन बार में नया शॉप टैब जोड़ रहे हैं, ताकि आप बस एक टैप में Instagram शॉप पर जा सकें.