पेश हैं Instagram एक्सप्लोर, फ़ोटो मैप और अन्य फ़ीचर्स

16 अगस्त, 2012

हम Apple और Android डिवाइस, दोनों के लिए एक बड़े अपडेट पर काम कर रहे हैं. हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि आज से Instagram 3.0 सभी के लिए उपलब्ध है. Apple के लिए Instagram 3.0 यहाँ से या Android के लिए Instagram 3.0 यहाँ से डाउनलोड करें.

हर मुख्य रिलीज़ के साथ हम एक थीम चुनते हैं – और इस थीम के लिए हमने ब्राउज़िंग अनुभव पर फ़ोकस किया है. हमने मैप पर अपनी और दूसरों की फ़ोटो ब्राउज़ करने का एक नया और यूनीक तरीका पेश किया है, जिसका मतलब है कि अब आपको फ़ोटो देखने के लिए पेज दर पेज ब्राउज़ नहीं करना पड़ेगा. हमने अपने ऐप में सभी स्क्रीन को अपडेट करने पर भी काफ़ी मेहनत की है, ताकि वे एक जैसी और बेहतर दिखें. आपको ऐप में नए लेआउट दिखेंगे जो एकदम नए और फिर भी जाने-पहचाने लगेंगे. हमारे इंजीनियर भी इस बात का पूरा ध्यान रख रहे हैं कि ब्राउज़िंग का अनुभव जितना हो सके उतना तेज़ हो. नए डिवाइसों पर, आपको ब्राउज़ करते समय स्पीड में काफ़ी सुधार दिखाई देगा. साथ ही, हमने फ़ीड में इनफ़ाइनाइट स्क्रॉलिंग की सुविधा शुरू की है, ताकि आप ऐप में ब्राउज़ करते समय ज़्यादा फ़ोटो को तुरंत देख सकें. आखिर में, हमने Instagram को एक सुरक्षित जगह बनाए रखने पर खास ध्यान दिया है. बेहतर रिपोर्टिंग टूल के साथ, यूज़र अब आसानी से फ़ोटो और कमेंट, दोनों को रिव्यू के लिए फ़्लैग कर सकते हैं. हमेशा की तरह हम इस रिलीज़ में किए गए बदलावों को लेकर उत्साहित हैं. नए फ़ीचर्स के बारे में जानें और हमें अपना फ़ीडबैक दें.

फ़ोटो मैप

पेश हैं फ़ोटो मैप, Instagram पर फ़ोटो ब्राउज़ करने का एक नया तरीका. आपका फ़ोटो मैप आपकी प्रोफ़ाइल पर दिखाई देता है और इससे आप मैप पर अपनी फ़ोटो दिखा सकते हैं. साथ ही, आप अन्य यूज़र की प्रोफ़ाइल से उनके मैप भी देख सकेंगे.

ज़रूरी जानकारी: आपका मैप लोगों को दिखाई देने से पहले, आपको उन सभी फ़ोटो को रिव्यू करने के लिए कहा जाएगा, जिन्हें आपने पहले जियोटैग किया था. इसके अलावा, हमने किसी भी समय अपने मैप से फ़ोटो हटाना भी आसान बना दिया है, जिससे कोई भी संबंधित जियो-डेटा हट जाएगा, लेकिन आपकी प्रोफ़ाइल पर फ़ोटो पहले की तरह बनी रहेगी. फ़ोटो मैप कैसे काम करता है, इस बारे में और जानने के लिए यहाँ पढ़ें.

यूज़र प्रोफ़ाइल, एक्सप्लोर टैब, हैशटैग और लोकेशन पेज का नया लुक

साथ ही, अब हम बड़ी ग्रिड फ़ोटो दिखाते हैं, ताकि फ़ोटो के बड़े कलेक्शन को ब्राउज़ करना और उन्हें देखना आसान बनाया जा सके. आपको यूज़र प्रोफ़ाइल, एक्सप्लोर टैब के साथ-साथ हैशटैग और लोकेशन पेज पर बड़ी ग्रिड फ़ोटो मिलेंगी.

फ़ोटो अपलोड वाली स्क्रीन का नया लुक

  • कैप्शन के लिए बड़ा टेक्स्ट बॉक्स: अब आपके लिए अपनी फ़ोटो के लिए लंबे कैप्शन लिखना और एडिट करना आसान हो गया है.
  • “अपने फ़ोटो मैप में जोड़ें” को चुनकर अपनी फ़ोटो को जियोटैग करें: “अपने फ़ोटो मैप में जोड़ें” को चालू करके लोगों को बताएँ कि आपने अपनी फ़ोटो कहाँ ली है. अपनी फ़ोटो में इस फ़ीचर को चालू करने से, आप फ़ोटो के साथ अपनी मौजूदा लोकेशन स्टोर करेंगे और यह आपके मैप पर दिखाई देगी. आप किसी खास जगह का नाम भी चुन सकेंगे (जैसे “South Park Cafe”), जो आपकी फ़ोटो से जुड़ेगा. हमारे हेल्प सेंटर में इस बारे में और जानें.

लगातार स्क्रॉल करने की सुविधा (अपने-आप “और लोड करें”)

अब पेज के नीचे पहुँचने पर अतिरिक्त फ़ोटो अपने-आप लोड हो जाएँगी — आपको “और लोड करें” पर टैप नहीं करना होगा.

ऐप को और तेज़ तथा अधिक रिस्पॉन्सिव बनाने के लिए कई ऑप्टिमाइज़ेशन किए गए हैं

Instagram v3.0 में नए डिवाइसों के लिए स्पीड और लोडिंग में खास सुधार शामिल हैं.

अब यूज़र अलग-अलग कमेंट की रिपोर्ट स्पैम या दुर्व्यवहार के रूप में कर सकते हैं

  • यह पक्का करने के लिए कि Instagram आपकी फ़ोटो शेयर करने के लिए सुरक्षित और मज़ेदार जगह हो, हमने कमेंट की रिपोर्ट करने का तरीका पेश किया है. अब, बस दाईं ओर स्वाइप करें या किसी कमेंट पर टैप करें और फिर ट्रैश कैन आइकन पर टैप करें. इसके बाद, आप कमेंट हटाने और उसकी रिपोर्ट करने के लिए एक ही एक्शन में “डिलीट करें और दुर्व्यवहार की रिपोर्ट करें” चुन सकते हैं. अगर आपको किसी अन्य व्यक्ति की फ़ोटो पर दुर्व्यवहार या स्पैम वाला कमेंट दिखाई देता है, तो आप ऊपर बताए गए चरणों का पालन करके आसानी से इसे स्पैम के रूप में रिपोर्ट कर सकते हैं, हालाँकि आपको ट्रैश आइकन के बजाय कोई अन्य आइकन दिखाई देगा. नोट: जो कमेंट आपकी फ़ोटो पर नहीं किए गए हैं, उनकी रिपोर्ट करने की सुविधा मौजूदा Android वर्जन में शामिल नहीं है, लेकिन हम आगे के रिलीज़ में इसे जोड़ने का प्लान बना रहे हैं.
  • अब यूज़र को फ़्लैग करना पहले से ज़्यादा आसान हो गया है. अब यूज़र को फ़्लैग करने के लिए सिर्फ़ एक ऑप्शन है: “स्पैम के तौर पर रिपोर्ट करें.” किसी यूज़र की रिपोर्ट करने के लिए, उनके प्रोफ़ाइल पेज में सबसे ऊपर दाएँ कोने में बटन पर टैप करें और फिर “स्पैम के लिए रिपोर्ट करें” पर टैप करें. अगर आप किसी यूज़र की किसी और वजह से रिपोर्ट करना चाहते हैं, तो कृपया दुर्व्यवहार वाले या स्पैम कमेंट या फ़ोटो की रिपोर्ट करें.
  • किसी फ़ोटो की रिपोर्ट करने के लिए, बस फ़ोटो के नीचे “…” बटन पर टैप करें और फिर “अनुचित के रूप में रिपोर्ट करें” पर टैप करें.