30 मई, 2024 का अपडेट: हम सीमाओं का विस्तार कर रहे हैं, ताकि लोगों (खास तौर पर टीनएजर बच्चों) को धमकी मैनेज करने के ज़्यादा तरीके दिए जा सकें. अब लोग कुछ समय के लिए इंटरैक्शन को सीमित कर सकते हैं, ताकि उन्हें सिर्फ़ अपने खास दोस्तों के कमेंट, चैट, टैग और मेंशन दिखें.
आज हम कुछ नए फ़ीचर की घोषणा कर रहे हैं, ताकि Instagram पर लोगों को दुर्व्यवहार से बचाया जा सके:
यह पक्का करना हमारी ज़िम्मेदारी है कि Instagram पर आने वाला हर व्यक्ति सुरक्षित महसूस करे. हम Instagram पर नफ़रत फैलाने वाली भाषा या धमकाने की परमिशन नहीं देते हैं और जब भी हमें ऐसा कंटेंट मिलता है, हम इसे हटा देते हैं. हम यह भी चाहते हैं कि लोगों को कभी ऐसे दुर्व्यवहार का सामना ही न करना पड़े. यही वजह है कि हम एक्सपर्ट और अपनी कम्युनिटी से मिलने वाले फ़ीडबैक पर लगातार काम कर रहे हैं. साथ ही, हम नए फ़ीचर्स बना रहे हैं, ताकि लोगों को Instagram पर अपने अनुभव के लिए ज़्यादा कंट्रोल मिले और उन्हें दुर्व्यवहार से बचाया जा सके.

जब लोग दुर्व्यवहार वाले कमेंट और DM की भरमार देखते हैं या वे इनका पूर्वानुमान लगाते हैं, तो उनकी सुरक्षा करने के लिए, हम पेश कर रहे हैं सीमाएँ: एक ऐसी सुविधा, जिसे चालू करना आसान है. यह अपने आप ही उन लोगों के कमेंट और DM रिक्वेस्ट को छिपा देगा, जो आपको फ़ॉलो नहीं करते या जिन्होंने हाल ही में आपको फ़ॉलो किया है.
हमने यह फ़ीचर इसलिए बनाया है, क्योंकि हमने सुना है कि क्रिएटर्स और सार्वजनिक हस्तियों को लगता है कि कभी-कभी उन लोगों के कमेंट और DM रिक्वेस्ट में बढ़ोतरी हो जाती है, जिन्हें वे नहीं जानते हैं. कई मामलों में, यह अचानक से मिलने वाली सफलता से पैदा हुए सपोर्ट की वजह से होता है — उदाहरण के लिए, अगर कोई खिलाड़ी ओलंपिक मैडल जीतकर वायरल हो जाता है, तो ऐसा होता है. हालाँकि, कभी-कभी इसका मतलब अनचाहे कमेंट या मैसेज की भरमार भी हो सकती है. अब, अगर आप इस समस्या का सामना कर रहे हैं — या आपको लगता है कि आपके साथ यह होने वाला है, — तो आप सीमाएँ चालू करके इस समस्या से बच सकते हैं.
हमारी रिसर्च से पता चलता है कि सार्वजनिक हस्तियों के प्रति बहुत सारी नकारात्मकता उन लोगों से आती है, जो वास्तव में उन्हें फ़ॉलो नहीं करते या जिन्होंने हाल ही में उन्हें फ़ॉलो किया है और जो बस कुछ ही पलों में अनचाहे मैसेज का ढेर लगा देते हैं. हमने ऐसा हाल ही में यूरो 2020 के फ़ाइनल के बाद देखा, जिसके परिणाम के तौर पर खिलाड़ियों के प्रति नस्लवादी दुर्व्यवहार में गंभीर और अस्वीकार्य बढ़ोतरी देखी गई. क्रिएटर्स हमें यह भी बताते हैं कि वे कमेंट और मैसेज को पूरी तरह बंद करना नहीं चाहते हैं; वे इसके बाद भी अपनी कम्युनिटी से जुड़े रहना चाहते हैं और उन संबंधों को बनाए रखना चाहते हैं. सीमाएँ आपको उन लोगों की बातें सुनने में मदद करती हैं, जो लंबे समय से आपके फ़ॉलोअर हैं, जबकि उन लोगों से संपर्क को सीमित करती हैं, जो शायद सिर्फ़ आपको टार्गेट करने के लिए आपके अकाउंट पर आ रहे हैं.
सीमाएँ आज से, दुनिया भर में Instagram पर सभी के लिए उपलब्ध हो जाएँगी. इसे कभी भी चालू या बंद करने के लिए, अपनी प्राइवेसी सेटिंग में जाएँ. हम यह पता लगाने के तरीके भी तलाश रहे हैं कि किस समय आपके कमेंट और DM में बढ़ोतरी हो सकती है, ताकि हम आपको सीमाएँ चालू करने के लिए प्रॉम्प्ट दिखा सकें.

हम पहले ही एक चेतावनी दिखाते हैं. अगर वे संभावित रूप से आपत्तिजनक कमेंट को कई बार पोस्ट करने की कोशिश करते हैं, तो हम और भी कड़ी चेतावनी दिखाते हैं - उन्हें अपनी कम्युनिटी गाइडलाइंस की याद दिलाते हुए और उन्हें चेतावनी देते हुए हम बताते हैं कि अगर वे ऐसा करते हैं, तो हम उनके कमेंट को हटा या छिपा सकते हैं. अब, दूसरे या तीसरे कमेंट का इंतज़ार करने के बजाय, हम इस कड़े मैसेज को पहली बार ही दिखा देंगे.
हमने देखा है कि ये चेतावनियाँ वास्तव में लोगों को आपत्तिजनक चीज़ें पोस्ट करने से रोकती हैं. उदाहरण के लिए, पिछले हफ़्ते हमने लोगों को हर दिन औसतन दस लाख बार चेतावनियाँ दिखाईं, जब वे संभावित रूप से आपत्तिजनक कमेंट कर रहे थे. इनमें से, लगभग 50% बार कमेंट को इन चेतावनियों के आधार पर यूज़र द्वारा एडिट किया गया या हटा दिया गया था.
लोगों को, उनके DM रिक्वेस्ट में होने वाले दुर्व्यवहार से सुरक्षित रखने के लिए, हमने हाल ही में 'छिपे हुए शब्द' की घोषणा की है. इससे आपत्तिजनक शब्द, वाक्यांश और इमोजी एक छिपे हुए फ़ोल्डर में अपने आप फ़िल्टर हो जाते हैं, जिसे आप अपनी सहमति के बिना कभी नहीं खोल पाएँगे. यह उन DM रिक्वेस्ट को भी फ़िल्टर करता है, जो स्पैम या आपत्तिजनक हो सकती हैं. हमने इस साल की शुरुआत में इस फ़ीचर को कुछ देशों में लॉन्च किया था और यह इस महीने के आखिर तक दुनिया भर में सभी के लिए उपलब्ध होगा. हम ज़्यादा फ़ॉलोअर वाले अकाउंट को उनके DM इनबॉक्स और उनकी स्टोरीज ट्रे के सामने मैसेज दिखाकर, इसका उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करते रहेंगे.
हमने संभावित आपत्तिजनक शब्दों, हैशटैग और इमोजी की लिस्ट को और बड़ा कर दिया है, ताकि इन्हें कमेंट से अपने आप फ़िल्टर कर दिया जाए. हम इसे अक्सर अपडेट भी करते रहेंगे. हमने हाल ही में “ऐसे ज़्यादा कमेंट छिपाने” के लिए एक नया ऑप्ट-इन विकल्प जोड़ा है जो भले ही हमारे नियमों का उल्लंघन न करें लेकिन ये संभावित रूप से नुकसानदेह हो सकते हैं.
हमें उम्मीद है कि ये नए फ़ीचर बेहतर ढंग से लोगों को दुर्व्यवहार वाला कंटेंट देखने से बचाएँगे, फिर चाहे वह दुर्व्यवहार नस्लवादी, लिंगवादी, होमोफ़ोबिक (समलैंगिक विरोधी) या किसी अन्य तरह का क्यों न हो. हम जानते हैं कि हमें दुर्व्यवहार वाले कंटेंट को ज़्यादा तेज़ी से खोजने और हटाने के लिए अपने सिस्टम में सुधार करने और इसे पोस्ट करने वालों को जवाबदेह ठहराने जैसे बहुत से काम करने हैं. हम यह भी जानते हैं कि भले ही हम अपने प्लेटफ़ॉर्म पर नफ़रत रोकने हेतु हर संभव कोशिश करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, फिर भी ये समस्याएँ काफ़ी ज़्यादा हैं. हम नस्लीय न्याय और समानता पर केंद्रित संगठनों में निवेश करते रहेंगे. इसके अलावा, नफ़रत को जड़ से उखाड़ने के लिए और इसके बारे में लोगों को शिक्षित बनाने के लिए, उद्योग, सरकारों और NGO (गैर सरकारी संगठनों) के साथ पार्टनरशिप के मौके तलाशते रहेंगे. यह काम अभी बाकी है और हम अपनी प्रगति से जुड़े अपडेट शेयर करते रहेंगे.
संबंधित आर्टिकल्स