आज हम इमोजी स्लाइडर स्टिकर पेश कर रहे हैं – Instagram पर अपने दोस्तों के साथ इंटरैक्ट करने का एक मज़ेदार नया तरीका.
इमोजी स्लाइडर की मदद से आप ऐसे सवाल पूछ सकते हैं जिनसे आप जान सकें कि आपके दोस्त किसी चीज़ के बारे में कैसा महसूस करते हैं - जैसे किसी कलाकार का नया गाना कितना🔥 है या उन्हें खाना कितना 🌶 पसंद है. अपने सवाल के लिए इमोजी चुनकर आप उसमें भावनात्मक संदर्भ भी जोड़ते हैं, जिससे जवाब देने वालों को आपके सवाल का टोन समझने और उसी अनुसार जवाब देने में मदद मिलती है.

अपनी स्टोरी में इमोजी स्लाइडर स्टिकर जोड़ने के लिए, फ़ोटो या वीडियो लेने के बाद स्टिकर ट्रे से इसे चुनें. इसे अपनी पसंद की किसी भी जगह रखें और अपना सवाल लिखें. इसके बाद, वह इमोजी चुनें जो आपके सवाल के मूड से सबसे अच्छा मैच होता हो. आप कुछ लोकप्रिय इमोजी में से चुन सकते हैं या अगर आपके मन में कोई खास इमोजी है, तो अपनी लाइब्रेरी से किसी भी इमोजी को चुन सकते हैं. पोल स्टिकर की तरह ही, आपके स्लाइडर शेयर करते ही आपके दोस्त और फ़ॉलोअर्स उस पर जवाब दे पाएँगे.
जब आप किसी स्टोरी में इमोजी स्लाइडर देखते हैं, तो बस इमोजी को बाएँ या दाएँ खींचें और अपना फ़ैसला लेते समय इसे ऐनिमेट होता देखें. अपना जवाब देने के लिए इमोजी को छोड़ें और आप देख पाएँगे कि अभी तक कितने लोगों ने जवाब दिया है और उनके जवाब का औसत क्या है.
चाहे आप सुझाव लेना चाह रहे हों या सिर्फ यह देखना चाहें कि कौन ऑनलाइन है, पोल स्टिकर और इमोजी स्लाइडर जैसे इंटरैक्टिव टूल आपको अपने दोस्तों और फाॅलोअर्स के और करीब लाने में मदद करते हैं.
इमोजी स्लाइडर स्टिकर के बारे में और जानने के लिए Instagram हेल्प सेंटर देखें.
आज के अपडेट Instagram के वर्जन 44 में Apple App Store और Google Play पर उपलब्ध हैं.
संबंधित आर्टिकल्स