आज, हम नया Direct फ़ीचर लॉन्च कर रहे हैं, जिसकी मदद से किसी भी चैट को फ़ोटो और वीडियो के साथ विज़ुअल चैट में बदलना तेज़ और आसान हो जाएगा. टेक्स्ट और फिर से शेयर की गई पोस्ट अब उसी थ्रेड में दिखेंगी, जिसमें गायब होने वाली फ़ोटो और वीडियो दिखेंगे, ताकि आप आसानी से अपने दोस्तों के साथ बातचीत कर सकें.

गायब हो जाने वाली फ़ोटो या वीडियो भेजकर अपने दोस्तों को बताएँ कि आप क्या कर रहे हैं, अपने मूड को ज़ाहिर करने के लिए या अपने आस-पास की चीज़ों को शेयर करने के लिए मज़ेदार सेल्फ़ी भेजें. यहाँ इसके काम करने का तरीका बताया गया है:
जब आपको नए गायब होने वाले मैसेज मिलेंगे, तो वे आपके इनबॉक्स में नीले रंग से हाइलाइट होंगे. उन्हें देखने के लिए टैप करें और आप उन्हें एक बार फिर से चला सकते हैं. अगर आप मैसेज को दोबारा चलाते हैं या उसका स्क्रीनशॉट लेते हैं, तो मैसेज भेजने वाले व्यक्ति को इसका नोटिफ़िकेशन मिलेगा.
टेक्स्ट, अपलोड और फिर से शेयर करें की सुविधा पहले की तरह ही काम करेंगे.
नवंबर 2016 में हमारे पिछले अपडेट के बाद से, Direct का उपयोग करने वाले लोगों की संख्या 300 मिलियन से बढ़कर 375 मिलियन हो गई है. हम Direct को आपके दोस्तों के साथ मज़ेदार, विज़ुअल बातचीत करने के लिए सबसे अच्छी जगह बनाना चाहते हैं. और जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहें.

नए Direct के बारे में और जानने के लिए, Instagram हेल्प सेंटर देखें.
नया Direct, Instagram वर्जन 10.16 के हिस्से के रूप में iOS और Android पर Apple App Store और Google Play में उपलब्ध है.
संबंधित आर्टिकल्स