वीडियो में म्यूज़िक शामिल करने के लिए अपडेट और गाइडलाइन

20 मई, 2020 को पोस्ट किया गया

म्यूज़िक हमेशा से ही लोगों को जोड़ने का ज़रिया रहा है. हम जानते हैं कि ऐसे मुश्किल और अकेलेपन के समय में इसका महत्व और भी बढ़ जाता है. सामाजिक दूरी की वजह से जब सभी को एक-दूसरे से दूर रहना पड़ा, तो ज़्यादा लोग अपनी कम्युनिटी से जुड़े रहने के लिए Instagram और Facebook Live का उपयोग कर रहे हैं. उपयोग में इस तेज़ी से बढ़ोतरी ने इस क्राइसिस के दौरान कई अच्छे काम किए – फ़्रंटलाइन वर्कर्स और कम्युनिटी के लिए पैसे इकट्ठा किए, सेहत से जुड़ी अच्छी आदतों के बारे में जागरूकता फैलाई, लोगों को घर पर रहकर सुरक्षित रहने के लिए प्रोत्साहित किया और मनोरंजन के नए तरीकों के ज़रिए लोगों को साथ लाया. हालाँकि, इससे कम्युनिटी में कुछ भ्रम भी सामने आया है – खास तौर पर Facebook और Instagram, दोनों पर Live में रिकॉर्ड किए गए म्यूज़िक के उपयोग को लेकर.

असल में, Live लोगों को रियल-टाइम और बिना किसी पहले से बनाए गए तरीके से एक साथ जोड़ता है, जिससे कई क्रिएटर्स, कलाकारों और अन्य सार्वजनिक हस्तियों के लिए क्रिएटिव के नए अवसर खुले हैं.

इसलिए, जैसे-जैसे हम लंबे समय के लिए फ़ीचर बनाना जारी रख रहे हैं, हम Instagram और Facebook वीडियो व लाइवस्ट्रीम्स में म्यूज़िक से संबंधित गाइडलाइन और प्रोडक्ट में किए गए सुधारों को शेयर कर रहे हैं.

वीडियो में म्यूज़िक शामिल करने के लिए हमारी गाइडलाइन के बारे में स्पष्ट तौर पर बताना

हम अपने प्लेटफ़ॉर्म पर म्यूज़िक के ज़रिए अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करना चाहते हैं. साथ ही, यह भी पक्का करना चाहते हैं कि अधिकार धारकों के साथ हमारे एग्रीमेंट कायम रहें. ये एग्रीमेंट उन कलाकारों, गीतकारों और पार्टनरों की सुरक्षा करने में मदद करते हैं, जो म्यूज़िक कम्युनिटी का आधार हैं – और हम आभारी हैं कि कैसे उन्होंने वह अद्भुत क्रिएटिविटी दिखाई है, जो हमने इस समय देखी है.

अधिकार धारकों के साथ हमारी पार्टनरशिप ने हमारे प्लेटफ़ॉर्म पर म्यूज़िक के ज़रिए लोगों को एक साथ लाया है. लाइसेंस वाले हमारे एग्रीमेंट के हिस्से के रूप में, लाइव ब्रॉडकास्ट या वीडियो में रिकॉर्ड किए गए म्यूज़िक की मात्रा के संबंध में सीमाएँ हैं. हालाँकि, लाइसेंस वाले हमारे एग्रीमेंट में बताई गई बातें गोपनीय हैं, फिर भी आज हम कुछ सामान्य गाइडलाइन शेयर कर रहे हैं, ताकि आप अपने वीडियो की प्लानिंग बेहतर तरीके से कर सकें:

  • स्टोरीज़ में म्यूज़िक और पारंपरिक लाइव म्यूज़िक परफ़ॉर्मेंस (जैसे कि लाइव परफ़ॉर्म करते हुए कलाकार या बैंड को शूट करना) की परमिशन है.
  • किसी वीडियो में पूरी अवधि के रिकॉर्ड किए गए ट्रैक की संख्या जितनी ज़्यादा होगी, उसके सीमित होने की संभावना उतनी ही ज़्यादा होगी (“सीमित” से हमारा मतलब क्या है, इस बारे में नीचे और जानकारी दी गई है).
  • इस वजह से, म्यूज़िक की छोटी क्लिप का उपयोग करने का सुझाव दिया जाता है.
  • आपके वीडियो में हमेशा कोई विज़ुअल होना चाहिए; रिकॉर्ड किया गया ऑडियो वीडियो का मुख्य उद्देश्य नहीं होना चाहिए.

ये गाइडलाइन Facebook और Instagram दोनों पर लाइव और रिकॉर्ड किए गए वीडियो और सभी प्रकार के अकाउंट – जैसे पेज, प्रोफ़ाइल, वेरिफ़ाइड और वेरिफ़ाइड नहीं किए गए अकाउंट के लिए एक जैसी हैं. हालाँकि, हमारे प्लेटफ़ॉर्म पर 90 से ज़्यादा देशों में म्यूज़िक की सुविधा उपलब्ध है, फिर भी कुछ ऐसी जगहें हैं, जहाँ यह सुविधा उपलब्ध नहीं है. इसलिए, अगर आपके वीडियो में रिकॉर्ड किया गया म्यूज़िक शामिल है, तो हो सकता है कि वह उन लोकेशन में उपयोग के लिए उपलब्ध न हो.

लोगों को Facebook के साउंड कलेक्शन का उपयोग करके फ़्री में कस्टम म्यूज़िक और साउंड इफ़ेक्ट की लाइब्रेरी की एक्सेस भी मिलती है. साउंड कलेक्शन में हज़ारों गाने होते हैं, जिनका उपयोग आप बिना किसी लिमिट के Facebook और Instagram पर मौजूद अपने वीडियो में कर सकते हैं और उन्हें शेयर कर सकते हैं. इनमें हिप हॉप, पॉप, जैज़, कन्ट्री और भी बहुत-सी लोकप्रिय शैलियाँ शामिल हैं.

लैपटॉप डिवाइस के ज़रिए Facebook के साउंड कलेक्शन अनुभव का उदाहरण.

प्रोडक्ट में वीडियो नोटिफ़िकेशन

हम जानते हैं कि अगर आपकी स्ट्रीम रुक-रुककर चलती है या आपके वीडियो के कुछ हिस्सों को म्यूज़िक होने की वजह से म्यूट कर दिया जाता है, तो आपको निराशा हो सकती है. इन रुकावटों को कम करने और ऑडियो के उपयोग से जुड़े भ्रम से बचने के लिए, हम अपने प्रोडक्ट में नोटिफ़िकेशन को भी बेहतर बना रहे हैं. इन नोटिफ़िकेशन का उद्देश्य आपको उस समय अलर्ट करना है, जब हमारा सिस्टम यह पता लगाता है कि आपके ब्रॉडकास्ट या अपलोड किए गए वीडियो में म्यूज़िक इस तरह शामिल हो सकता है, जिससे लाइसेंस वाले हमारे एग्रीमेंट का उल्लंघन होता है.

अपडेट में नोटिफ़िकेशन को स्पष्ट बनाना और लाइव ब्रॉडकास्टर को पहले नोटिफ़िकेशन दिखाना शामिल है, ताकि लोगों को अपनी स्ट्रीम में बदलाव करने का समय मिल सके और अगर हमें पता चलता है कि वे हमारी सीमाओं तक पहुँच रहे हैं, तो रुकावटों से बचा जा सके. और अगर आपका वीडियो म्यूट या ब्लॉक है, तो हम आपको बता देंगे कि आप रुकावट से बचने के लिए क्या एक्शन ले सकते हैं.

मोबाइल फ़ोन डिवाइस के ज़रिए प्रोडक्ट में वीडियो हटाने के नोटिफ़िकेशन का उदाहरण.

भविष्य की ओर देखते हुए

इन सुधारों के साथ, हम उम्मीद करते हैं कि लोग, कलाकार और क्रिएटर्स हमारे प्लेटफ़ॉर्म पर म्यूज़िक का उपयोग करके एक-दूसरे से जुड़ना और अपने अनुभव शेयर करना जारी रखेंगे.

हम अपने म्यूज़िक पार्टनर के साथ मिलकर काम करना जारी रखेंगे, ताकि लोग नए तरीकों से म्यूज़िक के ज़रिए कम्युनिटी बना सकें. खास तौर पर इस समय, हम मिलकर यह पक्का करने पर काम कर रहे हैं कि लोग हमारे प्रोडक्ट के ज़रिए खुद को बेहतर तरीके से अभिव्यक्त कर सकें.