पेश हैं GIF स्टिकर

23 जनवरी, 2018

अब आप अपनी स्टोरी में किसी भी फ़ोटो या वीडियो में मज़ेदार, GIF स्टिकर जोड़ सकते हैं.

जब आप स्टोरीज़ में किसी फ़ोटो या वीडियो में स्टिकर जोड़ने के लिए टैप करेंगे, तो आपको अब GIF का नया विकल्प दिखाई देगा. GIPHY द्वारा संचालित सैकड़ों मोशन वाले स्टिकर से भरी लाइब्रेरी को खोलने के लिए इस पर टैप करें. आप GIPHY पर देख सकते हैं कि फ़िलहाल क्या ट्रेंड कर रहा है या किसी भी चीज़ के लिए स्टिकर ढूँढने के लिए उनके व्यापक कलेक्शन को सर्च कर सकते हैं. बाउंस करते हुए अक्षरों और घूमते हुए दिलों से लेकर डांस करती हुई बिल्लियों और स्पेस में पिज़्ज़ा तक, ये ऐनिमेट किए गए स्टिकर किसी भी फ़ोटो या वीडियो को मज़ेदार, दिलचस्प या क्रिएटिव बनाने में आपकी मदद करते हैं.

आने वाले हफ़्तों में, हम आपकी स्टोरी में किसी भी साइज़ की फ़ोटो और वीडियो अपलोड करने की सुविधा भी शुरू कर रहे हैं – ताकि आपको कभी भी किसी फ़ोटो का कोई हिस्सा हटाना न पड़े या किसी दोस्त को ग्रुप वीडियो से बाहर न करना पड़े. जब आप कोई फ़ोटो या वीडियो अपलोड करते हैं, तो उसे उसके ओरिजनल डायमेंशन में शेयर करने के लिए पिंच करें, चाहे वह स्क्वेयर हो, पोर्ट्रेट हो या लैंडस्केप हो. बैकग्राउंड में बची खाली जगह को आपके द्वारा शेयर किए गए फ़ोटो या वीडियो से मैच करते कस्टम कलर ग्रेडिएंट से भर दिया जाएगा.

GIF स्टिकर के बारे में और जानने के लिए Instagram हेल्प सेंटर पर जाएँ.

iOS और Android पर Instagram वर्जन 29 के हिस्से के रूप में GIF स्टिकर आज उपलब्ध हैं. स्टोरीज़ अपलोड करने के प्रोसेस से जुड़े सुधार आने वाले हफ़्तों में उपलब्ध होंगे.