INSTAGRAM DM

अपने Instagram DM से दोस्तों के साथ चैट करें

इसे आज़माएँ

दोस्तों के साथ जुड़ें

दोस्तों को मैसेज, फ़ोटो और वीडियो भेजें और इफ़ेक्ट की मदद से इन्हें पर्सनलाइज़ करें. आप पोस्ट को फिर से शेयर भी कर सकते हैं या वीडियो चैट पर कनेक्ट भी कर सकते हैं.

अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के ज़्यादा तरीके

अपने दोस्तों को आपको महसूस होने वाली भावनाओं के बारे में बताने के लिए मैसेज इफ़ेक्ट, कस्टम रिएक्शन, स्टिकर, GIF, पोल और अन्य सुविधाओं का उपयोग करें. रंग और थीम के साथ अपने चैट बैकग्राउंड को कस्टमाइज़ करें.

सिर्फ़ कुछ देर तक दिखने वाले मैसेज भेजें

उन मैसेज और फ़ोटो के साथ मज़ेदार चैट करने के लिए वैनिश मोड का उपयोग करें, जो देखे जाने के बाद या चैट बंद करने के बाद गायब हो जाते हैं.

नोट्स के ज़रिए अपने विचार शेयर करें

नोट्स आपके बॉक्स में ऐसी जगह होती है जहाँ आप अपने दिमाग में आने वाली चीज़ों को शेयर कर सकते हैं और यह देख सकते हैं कि आपके दोस्त क्या कर रहे हैं. ये सिर्फ़ टेक्स्ट और इमोजी वाली ज़्यादा से ज़्यादा 60 कैरेक्टर वाली छोटी पोस्ट होती हैं.

Instagram DM ऐप में मैसेजिंग का फ़ीचर है जिसके ज़रिए आप एक या उससे ज़्यादा लोगों के साथ प्राइवेट तरीके से टेक्स्ट, फ़ोटो, Reels और पोस्ट शेयर कर सकते हैं. Instagram DM आपके लिए एक ऐसी जगह है, जहाँ आप दोस्तों के साथ अपनी एक जैसी दिलचस्पियों के आधार पर जुड़ सकते हैं और कोलेबरेट कर सकते हैं.

क्या आपको Instagram पर किसी खास चीज़ से जुड़ी मदद चाहिए?

हमारे पास आपके सभी सवालों के जवाब हैं.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

अपने सभी सवालों के जवाब पाएँ.

आप Instagram पर चैट में एक या एक से ज़्यादा लोगों को फ़ोटो, वीडियो और मैसेज भेज सकते हैं.

फ़ीड, सर्च या आपकी प्रोफ़ाइल में मैसेज नहीं दिखाई देंगे.

मैसेज भेजें
  1. बाईं ओर मैसेज पर क्लिक करें.

  2. सबसे ऊपर बाईं ओर मौजूद लिखें पर क्लिक करें.

  3. आप जिन लोगों को मैसेज भेजना चाहते हैं, उन्हें चुनें और फिर चैट पर क्लिक करें.

  4. कोई मैसेज लिखें. आप अपनी लाइब्रेरी से फ़ोटो या वीडियो चुनने के लिए फ़ोटो या वीडियो जोड़ें पर भी क्लिक कर सकते हैं.

    • नोट: फ़िलहाल Meta Quest डिवाइसों पर आपके डिवाइस की लाइब्रेरी से फ़ोटो या वीडियो को नहीं भेजा जा सकता.
  5. भेजें पर क्लिक करें.

अगर आप किसी ऐसे व्यक्ति को मैसेज भेजना चाहते हैं, जिसे आप फ़ॉलो करते हैं, तो आप उसकी प्रोफ़ाइल पर जाकर मैसेज पर क्लिक करके भी ऐसा कर सकते हैं.

जब आप किसी ऐसे व्यक्ति को मैसेज भेजते हैं जो आपको फ़ॉलो नहीं करता है या आपसे पहले से कनेक्ट नहीं है, तो आपका मैसेज, मैसेज रिक्वेस्ट के रूप में भेजा जाता है और उसमें सिर्फ़ टेक्स्ट भेजा जा सकता है. जब तक वे आपकी मैसेज रिक्वेस्ट स्वीकार नहीं करते, तब तक आप फ़ोटो, वीडियो या वॉइस नोट नहीं भेज सकते.

ध्यान रखें, आप जिन Instagram अकाउंट को मैसेज भेजते हैं, वे चैट में मैसेज भेजने के लिए थर्ड पार्टी ऐप या ऑटोमेटेड सर्विस का उपयोग कर सकते हैं.

अगर आपको Instagram पर किसी को मैसेज भेजने में परेशानी हो रही है, तो आप समस्या सुलझाने वाले इन स्टेप को फ़ॉलो करके इस परेशानी से छुटकारा पा सकते हैं.

आए हुए मैसेज पर रिएक्शन देने और उसका जवाब देने का तरीका जानें.

Instagram पर किसी चैट में आपने जो मैसेज भेजा है, उसे डिलीट करने के लिए:

  1. बाईं ओर मैसेज पर क्लिक करें.

  2. चैट चुनें और उस मैसेज पर जाएँ, जिसे आप डिलीट करना चाहते हैं.

  3. उस मैसेज के आगे मौजूद

    ऑप्शन पर क्लिक करें.
    • नोट: Meta Quest के यूज़र, मैसेज को दबाकर रखें और फिर डिलीट करें पर क्लिक करें.

  4. डिलीट करें पर क्लिक करें. इसके बाद, कन्फ़र्म करने के लिए डिलीट करें पर क्लिक करें.

एक बार जब आप कोई मैसेज डिलीट कर देते हैं, तब वह चैट में शामिल लोगों को दिखना बंद हो जाता है. ध्यान रखें कि हो सकता है कि आपने जिन लोगों को मैसेज भेजा था उन्होंने इसे पहले ही देख लिया हो.

ध्यान दें कि आपकी डेटा डाउनलोड फ़ाइल में वे मैसेज शामिल नहीं हैं जिन्हें आपने अपने Instagram अकाउंट से डिलीट कर दिए हैं.

अगर चैट या किसी खास मैसेज की रिपोर्ट की जाती है, तो उन मैसेज को भी रिपोर्ट में शामिल किया जा सकता है, जिन्हें भेजने के बाद डिलीट कर दिए गए हैं.

आप Instagram पर ज़्यादा से ज़्यादा 8 लोगों के साथ ऑडियो या वीडियो कॉल कर सकते हैं.

कॉल करना

Instagram पर ऑडियो या वीडियो कॉल करने के लिए:

  1. बाईं ओर मैसेज पर क्लिक करें.

  2. बाईं ओर मौजूदा चैट पर क्लिक करें या नई चैट शुरू करें पर क्लिक करें.

  3. चैट से, आप ये काम कर सकते हैं:

    • क्लिक करें

      कॉल पर क्लिक करें

    • वीडियो कॉल करने के लिए सबसे ऊपर दाईं ओर वीडियो पर क्लिक करें.

  4. कॉल करें पर क्लिक करें.

अगर आप किसी व्यक्ति या ग्रुप को कॉल करते हैं, तो उन्हें नोटिफ़िकेशन मिलेगा कि आप उन्हें कॉल कर रहे हैं.

ध्यान रखें कि वेरिफ़ाई किए गए अकाउंट के अलावा आपने जिस व्यक्ति का मैसेज स्वीकार किया है, वह आपके साथ वीडियो कॉल कर सकता है. किसी व्यक्ति को आपको वीडियो कॉल करने से रोकने के लिए, आप उन्हें ब्लॉक कर सकते हैं.

कॉल मैनेज करना

ऑडियो या वीडियो कॉल पर बने रहते हुए आप ये चीज़ें कर सकते हैं:

  • स्क्रीन बड़ी कर सकते हैं. कॉल स्क्रीन बड़ी करने के लिए सबसे ऊपर दाईं ओर बड़ा करें पर क्लिक कर सकते हैं.

  • कैमरा और ऑडियो सेटिंग्स अपडेट कर सकते हैं. कैमरा और ऑडियो सेटिंग्स में बदलाव करने के लिए सबसे ऊपर दाईं ओर सेटिंग्स पर क्लिक करें.

  • वीडियो कॉल समाप्त कर सकते हैं. वीडियो कॉल समाप्त करने के लिए सबसे नीचे काॅल समाप्त करें पर क्लिक करें.

आपको Instagram पर मैसेज रिक्वेस्ट कौन भेज सकता है, यह मैनेज करने के लिए:

  1. नीचे बाईं ओर मौजूद ज़्यादा जानकारी वाला आइकन (जो तीन लाइन वाले हैमबर्गर जैसा दिखता है)और पर क्लिक करें. इसके बाद सेटिंग आइकनसेटिंग पर क्लिक करें.

  2. दूसरे लोग आपसे कैसे इंटरैक्ट कर सकते हैं के नीचे, मैसेज और स्टोरी पर मिले जवाब पर क्लिक करें.

  3. मैसेज कंट्रोल पर क्लिक करें.

  4. चुनें कि Instagram पर लोगों की ओर से मिलने वाली मैसेज रिक्वेस्ट आपके मैसेज रिक्वेस्ट फ़ोल्डर में जाएँ या नहीं. आप यह भी चुन सकते हैं कि आपको मैसेज रिक्वेस्ट मिलें या नहीं.

ध्यान रखें कि अगर आप चाहते हैं कि आपकी चैट लिस्ट में मैसेज दिखाई दें, तो पहले आपको अपने मैसेज रिक्वेस्ट फ़ोल्डर में जाकर मैसेज रिक्वेस्ट को स्वीकार करना होगा. आप जिन लोगों को Instagram पर फ़ॉलो करते हैं, उनके मैसेज आपकी चैट लिस्ट में दिखाई देंगे.

आपकी मैसेज रिक्वेस्ट की सेटिंग में किए गए बदलावों का असर आपके मैसेजिंग वाले विज्ञापनों या मॉनेटाइज़ किए गए कंटेंट पर नहीं पड़ेगा. आपको फिर भी अपने विज्ञापन कैंपेन और अपने शेयर किए गए प्रोडक्ट्स के ज़रिए लोगों के मैसेज मिल सकते हैं.

ग्रुप चैट की मैसेज रिक्वेस्ट मैनेज करना

आप यह चुन सकते हैं कि आपको ग्रुप्स में कौन जोड़ सकता है.

ग्रुप की सेटिंग मैनेज करने के लिए:

  1. नीचे बाईं ओर मौजूद ज़्यादा जानकारी वाला आइकन (जो तीन लाइन वाले हैमबर्गर जैसा दिखता है)और पर क्लिक करें. इसके बाद सेटिंग आइकनसेटिंग पर क्लिक करें.

  2. दूसरे लोग आपसे कैसे इंटरैक्ट कर सकते हैं के नीचे, मैसेज और स्टोरी पर मिले जवाब पर क्लिक करें.

  3. मैसेज कंट्रोल पर क्लिक करें.

  4. आपको ग्रुप में कौन जोड़ सकता है के नीचे, आप इन विकल्पों पर क्लिक कर सकते हैं:

    • Instagram पर मौजूद सभी लोग: जिन Instagram अकाउंट से आप पहले से ही जुड़े हुए हैं, उनकी ग्रुप चैट आपकी चैट लिस्ट में दिखाई देंगी. दूसरी सभी ग्रुप चैट आपके मैसेज रिक्वेस्ट फ़ोल्डर में भेजी जाएँगी.

    • सिर्फ़ वे लोग जिन्हें आप Instagram पर फ़ॉलो करते हैं: आप जिन लोगों को फ़ॉलो करते हैं या जिन्हें आपने पहले मैसेज भेजा है, वे आपको ग्रुप में जोड़ सकते हैं.

जिन अकाउंट को आपने ब्लॉक कर दिया है, वे आपको मैसेज रिक्वेस्ट नहीं भेज पाएँगे या आपको ग्रुप में नहीं जोड़ पाएँगे. आपने जिस अकाउंट को ब्लॉक कर दिया है, अगर वह उस ग्रुप चैट में है जिसमें आपको जोड़ा गया है, तो चैट में जुड़ने से पहले आपको बता दिया जाएगा. ध्यान दें, अगर आपने किसी ऐसे व्यक्ति को ब्लॉक किया है जिसके कई Instagram अकाउंट हैं, तो आपको सभी अकाउंट ब्लॉक करने पड़ सकते हैं.

Instagram पर मैसेज की रिपोर्ट करने का तरीका जानें.

Instagram पर आप चैट में एक या ज़्यादा लोगों को मैसेज भेज सकते हैं. इन मैसेज में टेक्स्ट और फ़ोटो या वीडियो शामिल हो सकते हैं, जिन्हें आप अपनी लाइब्रेरी से लेते या अपलोड करते हैं. आप मैसेज के रूप में ये चीज़ें भी भेज सकते हैं:

चैट में भेजे गए मैसेज देखना

  1. बाईं ओर मैसेज पर क्लिक करें.

  2. आप जिस चैट को देखना चाहते हैं, उस पर क्लिक करें.

जब आप मैसेज के रूप में फ़ीड से कोई पोस्ट भेजते हैं, तो यह सिर्फ़ उन लोगों को दिखेगी जो पहले से ही उसे देख सकते हैं. उदाहरण के लिए, अगर आप किसी प्राइवेट अकाउंट से किसी पोस्ट को मैसेज के रूप में भेजते हैं, तो सिर्फ़ उस अकाउंट को फ़ॉलो करने वाले लोग उस पोस्ट को देख पाएँगे.

चैट में भेजी गई फ़ोटो या वीडियो को Instagram के ज़रिए Facebook या Twitter जैसी अन्य साइटों पर शेयर नहीं किया जा सकता. साथ ही, ये हैशटैग और लोकेशन पेजों पर दिखाई नहीं देंगे.

Instagram पर आपको जो मैसेज मिले हैं, उन्हें देखने का तरीका जानें.

आप Instagram पर दिखने वाली फ़ोटो, रील या कैरोसल को मैसेज के रूप में चैट में भेज सकते हैं. फ़ीड, सर्च या आपकी प्रोफ़ाइल में मैसेज नहीं दिखाई देंगे.

किसी चैट में पोस्ट शेयर करना
  1. आप जिस पोस्ट को भेजना चाहते हैं, उसके नीचे शेयर करें पर क्लिक करें.

  2. नीचे दी गई लिस्ट से उस व्यक्ति या ग्रुप के नाम पर क्लिक करें या किसी को सर्च करने के लिए सर्च करें पर क्लिक करें.

  3. ऑप्शनल मैसेज जोड़ने के लिए कोई मैसेज लिखें... पर क्लिक करें और फिर भेजें पर क्लिक करें.

ध्यान रखें कि जब आप किसी प्राइवेट अकाउंट की पोस्ट को मैसेज के रूप में भेजते हैं, तो उस अकाउंट को फ़ॉलो करने वाले लोग ही उस पोस्ट को देख सकते हैं. पोस्ट अपलोड करने वाले व्यक्ति को सूचित नहीं किया जाएगा.

Instagram पर आप चैट में अन्य लोगों को गायब हो जाने वाले फ़ोटो या वीडियो भेज सकते हैं. कंटेंट देखने के बाद फ़ोटो या वीडियो उस व्यक्ति को दिखाई नहीं देते हैं, जिसे ये मिलते हैं, जब तक कि आपने रीप्ले की परमिशन न दी हो.

ध्यान रखें

गायब होने वाले मैसेज, फ़ोटो, वीडियो या अन्य कंटेंट भेजने के लिए अपनी चैट में वैनिश मोड चालू करने का तरीका जानें.

Meta Quest डिवाइस पर फ़िलहाल नोट्स की सुविधा उपलब्ध नहीं है.

'नोट्स' फ़ीचर आपको कुछ खास लोगों के साथ अपडेट और विचारों को छोटी पोस्ट के रूप में शेयर करने की जगह देता है. आप Instagram पर अन्य लोगों के साथ एक बार में 1 ही नोट शेयर कर सकते हैं.

आपका नोट Instagram मैसेजिंग में आपके इनबॉक्स के ऊपर और आपकी प्रोफ़ाइल में आपकी प्रोफ़ाइल फ़ोटो के ऊपर दिखाई देगा.

नोट शेयर करना

अपने इनबॉक्स या प्रोफ़ाइल से नोट शेयर करने का तरीका जानने के लिए, नीचे दिए गए विकल्पों में से किसी एक पर टैप करें.

    1. बाईं ओर मैसेज पर क्लिक करें.

    2. अपनी प्रोफ़ाइल फ़ोटो के नीचे मौजूद आपका नोट पर क्लिक करें.

    3. अधिकतम 60 कैरेक्टर का नोट जोड़ें.

    4. अपने नोट को वे फ़ॉलोअर, जिन्हें आप फ़ॉलो करते हैं या अपने खास दोस्तों के साथ शेयर करने का विकल्प चुनें.
      • ध्यान रखें: अगर आप अपना नोट खास दोस्तों के साथ शेयर करते हैं, तो आपके नोट को वे खास दोस्त भी देख सकते हैं, जिन्हें आप फ़ॉलो करते हैं और जो आपको भी फ़ॉलो करते हैं.

    5. शेयर करें पर क्लिक करें.

ध्यान रखें कि कुछ नोट, जैसे GIF या वीडियो वाले नोट, आपकी प्रोफ़ाइल में नहीं दिखाई देंगे.


  1. अपनी प्रोफ़ाइल पर जाने के लिए, बाईं ओर मौजूद अपनी प्रोफ़ाइल फ़ोटो पर क्लिक करें.

  2. अपनी प्रोफ़ाइल फ़ोटो के ऊपर नोट... पर क्लिक करें.

  3. अधिकतम 60 कैरेक्टर का नोट जोड़ें.

  4. अपने नोट को वे फ़ॉलोअर, जिन्हें आप फ़ॉलो करते हैं या अपने खास दोस्तों के साथ शेयर करने का विकल्प चुनें.
    • ध्यान रखें: अगर आप अपना नोट खास दोस्तों के साथ शेयर करते हैं, तो आपके नोट को वे खास दोस्त भी देख सकते हैं, जिन्हें आप फ़ॉलो करते हैं और जो आपको भी फ़ॉलो करते हैं.

  5. शेयर करें पर क्लिक करें.

आपके नोट के बारे में जानकारी

आपको और अन्य लोगों को आपका नोट 24 घंटों तक आपके इनबॉक्स और प्रोफ़ाइल में सबसे ऊपर दिखाई देगा. इसके बाद, आपका नोट Instagram पर दिखाई नहीं देगा. आप किसी भी समय अपने नोट पर टैप करके और फिर नोट डिलीट करें पर टैप करके उसे डिलीट कर सकते हैं. इस बारे में और जानें कि आप अपने Instagram अकाउंट से जिस कंटेंट को डिलीट कर देते हैं, उसके साथ क्या होता है.

आपका नोट देखने वाले लोग उसे लाइक कर सकते हैं या उसका जवाब दे सकते हैं. यह सिर्फ़ आप देख सकते हैं कि आपके नोट को किसने लाइक किया है या उसका जवाब किसने दिया है.

आप अपने नोट पर टैप करके उसे लाइक करने वाले लोगों की लिस्ट देख सकते हैं. आपके नोट को लाइक करने वाले व्यक्ति के नाम के आगे मौजूद मैसेज पर टैप करके आप उनके साथ चैट शुरू कर सकते हैं.

जब लोग आपके नोट का जवाब देंगे, तो इससे सिर्फ़ आपके और उनके बीच ही चैट शुरू होगी. आप इन चैट को अपने इनबॉक्स में देख सकते हैं.

आपके नोट्स में हमारे कम्युनिटी स्टैंडर्ड का पालन ज़रूर किया जाना चाहिए. जब किसी नोट की रिपोर्ट की जाती है, तो हमारे पास ऐसे टूल और रिव्यूअर हैं, जो ऐसे कंटेंट को पहचानने, उसका रिव्यू करने या उसे हटाने में हमारी मदद करते हैं, जिससे हमारे कम्युनिटी स्टैंडर्ड का उल्लंघन हो सकता है. 24 घंटे के बाद भी (जब नोट दिखना बंद हो जाता है), अतिरिक्त रिव्यू प्रोसेस के तहत उसका रिव्यू किया जा सकता है. हमारे कंटेंट रिव्यू प्रोसेस और कंटेंट के बारे में Instagram के फ़ैसले के खिलाफ़ अपील करने के बारे में ज़्यादा जानें.

नया नोट जोड़ना

आप किसी भी समय नया नोट जोड़ सकते हैं. अगर आपने अभी दूसरे अकाउंट्स के साथ कोई नोट शेयर किया हुआ है, तो नया नोट पुराने नोट की जगह ले लेगा.

  1. अपने इनबॉक्स या प्रोफ़ाइल के ऊपर 'आपका नोट' पर टैप करें और फिर कोई नया नोट डालें पर टैप करें.

  2. अधिकतम 60 कैरेक्टर का नोट जोड़ें.

  3. अपने नोट की ऑडियंस चुनें.

  4. अपना नया नोट शेयर करने के लिए, ऊपर दाईं ओर मौजूद शेयर करें बटन पर टैप करें.

Instagram पर आपको दिखने वाले नोट्स को लाइक करने या उनका जवाब देने का तरीका जानें.

यह फ़ीचर सभी के लिए उपलब्ध नहीं है.

आप अपने इनबॉक्स में सबसे ऊपर या Instagram पर किसी व्यक्ति की प्रोफ़ाइल में प्रोफ़ाइल फ़ोटो के ऊपर दिखने वाले नोट्स को लाइक कर सकते हैं या उनका जवाब दे सकते हैं.

नोट को लाइक करना या उसका जवाब देना
  1. अपने इनबॉक्स में सबसे ऊपर या किसी की प्रोफ़ाइल में सबसे ऊपर दिखने वाले नोट पर टैप करें.

  2. इसके बाद, आप:
    • उस नोट को लाइक करने के लिए लाइक करें पर टैप कर सकते हैं.
    • मैसेज भेजें… या [name] को जवाब दें पर टैप करके अपना जवाब डाल सकते हैं और फिर भेजें पर टैप कर सकते हैं. आपका जवाब डायरेक्ट मैसेज के रूप में भेजा जाएगा.


आप अपने इनबॉक्स या किसी की प्रोफ़ाइल में सबसे ऊपर मौजूद किसी नोट पर दो बार टैप करके भी उसे लाइक कर सकते हैं.

अगर आपको ऐसा कोई नोट दिखाई दे, जिसमें हमारे कम्युनिटी स्टैंडर्ड का उल्लंघन किया गया हो, तो आप उसकी रिपोर्ट कर सकते हैं.

ध्यान रखें कि जब आप:

  • किसी नोट को लाइक करते हैं: तब सिर्फ़ नोट शेयर करने वाला व्यक्ति ही आपके लाइक को देख सकता है.

  • किसी नोट का जवाब देते हैं: तब आपके जवाब से सिर्फ़ आपके और उस व्यक्ति के बीच ही चैट शुरू होगी. ऐसी चैट आपको अपने इनबॉक्स में दिखाई देंगी.

प्रॉम्प्ट का जवाब देने या किसी के नोट्स को म्यूट या अनम्यूट करने का तरीका जानें.

iOS/Android के लिए डाउनलोड करें.

App Store पर डाउनलोड करें

Google Play पर डाउनलोड करें

हमारे प्रोडक्ट के सभी फ़ीचर आपको ध्यान में रखकर बनाए गए हैं

संबंधित लेख

Instagram से जुड़े और अनाउंसमेंट देखें